लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से मौत पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने शोक जताया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने के कारण हुई मौतों पर सोमवार को शोक जताया। प्रधानमंत्री ने घटना में मारे गए लोगों के परिजन के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि को भी मंजूरी दी।

पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से मरने वालों के परिवार एवं रिश्तेदारों से मेरी संवेदना। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

गृह मंत्री शाह ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्से में बिजली गिरने से लोगों के मरने की घटना काफी दुखदायी है। मृतकों के परिजन से मेरी संवेदना। घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद और हुगली जिले में नौ-नौ लोगों की और पूर्वी मेदिनीपुर में दो व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्से में बिजली गिरने से मरने वालों के परिवार के लिए पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो