लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी, ओलंपिक खिलाड़ियों के उपकरणों को मिली उच्चतम बोली

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी समाप्त होने में महज एक दिन शेष है। ऐसे में बोली लगाने वालों ने ऐतिहासिक वस्तुओं और धार्मिक कलाकृतियों में अधिक रुचि ली है, जबकि ओलंपिक खिलाड़ियों के खेल उपकरणों की सबसे अधिक बोली लगी है।

सत्रह सितंबर को नीलामी शुरू होने के बाद से ही सभी की निगाहें ओलंपियन और पैरालिंपियन खिलाड़ियों के खेल उपकरणों पर थीं। स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा द्वारा इस्तेमाल किये गए भाले को पहले दिन सबसे अधिक 10 करोड़ रुपये की बोली मिली। बाद में इसे इस संदेह पर रद्द कर दिया गया कि यह एक नकली बोली हो सकती है।

प्रधानमंत्री के स्मृति चिन्हों से संबंधित साइट https://pmmementos.gov.in/ पर नवीनतम बोली विवरण के अनुसार एक हफ्ते बाद, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता द्वारा इस्तेमाल किया गया भाला 1,00,50,000 रुपये की बोली के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। हालांकि, अब तक इसे केवल दो बोलियां मिली हैं।

इसकी तुलना में, एक धातु की गदा जिसका आधार मूल्य 2,500 रुपये था, उसे 54 बोलियां मिली हैं, जिसमें उच्चतम बोली 5 लाख रुपये है।

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल द्वारा इस्तेमाल किए गए भाले के लिए 1,00,05,000 रुपये की बोली प्राप्त हुई, जिसका आधार मूल्य 1 करोड़ रुपये रखा गया था। अयोध्या में राम मंदिर के लकड़ी के मॉडल के लिये 24 बोलियां आईं। इसका आधार मूल्य 2,50,000 रुपये है।

तोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर के हस्ताक्षर वाले एक बैडमिंटन रैकेट को सबसे अधिक 80.15 लाख रुपये की बोली मिली, लेकिन इसमें केवल तीन बोली लगाने वालों ने रुचि दिखाई। दूसरी ओर, भगवान राम, हनुमान, लक्ष्मण और देवी सीता को दर्शाने वाली एक छोटी धातु की मूर्ति, जिसे भगवान राम परिवार कहा जाता है, को 44 बोलियां मिलीं, जिसमें उच्चतम बोली 1.35 लाख रुपये है। इसका आधार मूल्य केवल 10,000 रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos