लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के माध्यम से नए भारत के निर्माण का मौका दिया: केंद्रीय मंत्री निशंक

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:31 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शिक्षा के माध्यम से नए भारत का निर्माण करने व सेवा का मौका दिया है।

Open in App

 केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शिक्षा के माध्यम से नए भारत का निर्माण करने व सेवा का मौका दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह प्रधानमंत्री के मन के अनुरूप उनके 'मिशन और विजन' को पूरा करने में खरा उतरेंगे।

हरिद्वार से लगातार दूसरी बार सांसद बनने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान पाने में सफल रहे निशंक आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे जहां प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तथा विधायकों संजय गुप्ता, यतीश्वरानंद, सुरेश राठौड़ और आदेश चौहान सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने हर की पौडी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर हरिद्वार की आराध्य देवी मायादेवी स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में भी पूजा की। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

उन्होंने कहा कि मां गंगा और भगवान शिव से आशीर्वाद लिया है और अपने विभागों के कार्यों से वह उत्तराखंड व देश की सेवा कर प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों