लाइव न्यूज़ :

‘ताउते’ से उत्पन्न स्थिति पर प्रधानमंत्री ने की महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात ‘‘ताउते’’ के कारण तटीय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों के अलावा दमन और दीव के उपराज्यपाल से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के गुजरात की ओर बढ़ने के बीच मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सोमवार को बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे जगह जगह पेड़ उखड़ गये एवं ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) ने दोपहर को बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा एवं 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है।

फिलहाल मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में खूब वर्षा हो रही है एवं तेज आंधी चल रही है।

आईएमडी ने इससे पहले बताया कि तूफान ‘ताउते’ विकराल चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार, ‘‘पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान 'ताउते' पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’

इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाने का अनुमान है।

आईएमडी ने गुजरात और दीव तटों के लिए चक्रवात संबंधी और चेतावनी जारी की है...’’

निजी कम्पनी ‘स्काईमेट’ ने इसके गुजरात में महुवा और पोरबंदर क्षेत्र के बीच कहीं पहुंचने का अनुमान लगाया है, जो दीव के नजदीक है।

उसने कहा कि आसपास के 100 किलोमीटर के क्षेत्र में इसका प्रभाव दिख सकता है।

ज्ञात हो कि इस चक्रवात से निपटने की तैयारियों का प्रधानमंत्री ने रविववार को एक उच्चस्तरीय बैठक में जायजा लिया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय सभी संबंधित राज्यों के संपर्क में है और स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखे हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे