लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में चक्रवात ‘ताउते’ से उत्पन्न स्थिति पर प्रधानमंत्री ने की उद्धव ठाकरे से चर्चा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात ‘‘ताउते’’ के कारण महाराष्ट्र में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ल आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के गुजरात की ओर बढ़ने के बीच मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सोमवार को बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे जगह जगह पेड़ उखड़ गये एवं ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) ने दोपहर को बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा एवं 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है।

फिलहाल मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में खूब वर्षा हो रही है एवं तेज आंधी चल रही है।

आईएमडी ने इससे पहले बताया कि तूफान ‘ताउते’ विकराल चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार, ‘‘पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान 'ताउते' पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’

इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तक पहुंच जाने का अनुमान है।

ज्ञात हो कि इस चक्रवात से निपटने की तैयारियों का प्रधानमंत्री ने रविववार को एक उच्चस्तरीय बैठक में जायजा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है