लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के लिए ’राजधर्म’ का पालन करें प्रधानमंत्री: कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 14, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोविड-19 महामारी की स्थिति से निपटने में लापरवाही बरतने और लोगों को उनके हाल पर छोड़ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उन्हें ‘राजधर्म’ का पालन करना चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि देश में कोविड रोधी टीके और दूसरे चिकित्सकीय उपकरणों की भारी कमी है, लेकिन सरकार के मंत्री सिर्फ विपक्षी नेताओं पर हमले बोलने में लगे हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़े डरावने हैं। यह अप्रत्याशित है। मोदी सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। उनकी तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। एक साल का समय मिलने के बावजूद उसने इस महामारी से निपटने के लिए जरूरी प्रबंध नहीं किए।’’

सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘देश में आज कोविड रोधी टीके की भारी कमी है। सरकार इससे इनकार कर रही है और सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं पर आक्रमण किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश निर्मित टीके को अनुमति देने की मांग की तो केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी ने उन पर हमला बोल दिया। लेकिन राहुल गांधी के सुझाव देने के कुछ दिनों के भीतर ही प्रधानमंत्री की अगुवाई में सरकार ने उनके सुझाव को स्वीकार कर लिया।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने की कांग्रेस की मांग को लेकर भी सरकार ने पहले पार्टी पर हमला बोला, लेकिन बाद में सुझाव मान लिया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि कोरोना संकट से निपटने की बजाय प्रधानमंत्री चुनाव में व्यस्त हैं। उन्हें सारी चीजों से ऊपर उठकर राजधर्म का पालन करना चाहिए।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री से हम कहना चाहते हैं कि कोरोना संकट के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं हो सकती। यह ‘कोरोना वायरस बनाम हम सब’ की लड़ाई है।’’

देश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1,84,372 नये मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण के कुल मामले अब 1,38,73,825 हो गए हैं जबकि 13 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 1,027 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 1,72,085 हो गई है जो 18 अक्टूबर, 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है