लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने केरल में एलडीएफ की शानदार जीत के लिए विजयन को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल में सत्ता में वापसी करने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता पिनराई विजयन और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को बधाई दी तथा कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को समाप्त करने सहित अन्य विषयों पर साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केरल विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए मैं पिनराई विजयन और एलडीएफ को बधाई देता हूं। कोविड-19 वैश्विक महामारी को भारत से समाप्त करने और अन्य विषयों पर हम साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने इस चुनाव में भाजपा का समर्थन करनेवाले लोगों के प्रति आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के मेहनतकश कार्यकर्ता लोगों की सेवा करते रहेंगे और राज्य में जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे।’’

केरल में माकपा की अगुवाई वाला एलडीएफ शानदार जीत की ओर अग्रसर है। राज्य में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परिपाटी भी इस बार ध्वस्त होती नजर आई।

एलडीएफ गठबंधन के दो प्रमुख घटक माकपा और भाकपा कुल 79 सीटों पर आगे हैं। राज्य में कुल 140 विधानसभा सीट हैं।

माकपा अब तक 38 सीट जीत चुकी है जबकि 24 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अब तक 12 सीट जीत चुकी है और पांच पर उसके उम्मीदवार आगे हैं।

भाजपा का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है। ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरण भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें पलक्कड़ सीट से कांग्रेस के शफी परमबिल ने 3,859 मतों से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह