लाइव न्यूज़ :

गोवा मुक्ति दिवस पर प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता को दीं बधाई

By भाषा | Updated: December 19, 2020 11:07 IST

Open in App

पणजी, 19 दिसंबर गोवा मुक्ति दिवस की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं। गोवा को 19 दिसंबर, 1961 में पुर्तगालियों के करीब 450 साल के शासन से मुक्ति मिली थी।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ गोवा मुक्ति दिवस के खास मौके पर गोवा की बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं। गोवा की स्वतंत्रता के लिए बहादुरी दिखाने वालों को हम गर्व के साथ याद करते हैं। आने वाले वर्षों में राज्य की लगातार प्रगति के लिए प्रार्थना करते हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘ गोवा के लोगों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करता हूं। आप के सहयोग से गोवा लगातार प्रगति कर रहा है और विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।’’

गोवा मुक्ति दिवस की 60वीं वर्षगांठ का उत्सव मनाने के लिए राज्य सरकार ने शनिवार शाम में पणजी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शिरकत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे