नयी दिल्ली, 25 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गीता जयंती के मौके पर देश को बधाई दी और कहा कि इस पवित्र ग्रंथ के उत्तम विचार लोगों को पूरे सामर्थ्य के साथ जीवन जीने और दयावान होने के लिए प्रेरित करते हैं।
भगवान कृष्ण ने महाभारत के युद्ध आरंभ होने के समय अर्जुन को इसी दिन भगवत गीता का उपदेश दिया था।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमद् भगवत गीता में निहित उत्तम विचारों ने पूरे विश्वास को प्रकाशमय किया है। ये विचार लोगों को पूरे सामर्थ्य के साथ जीवन जीने और दयावान होने के लिए प्रेरित करते हैं। गीता जयंती पर हम गीता में उल्लेखित मूल्यों और भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का स्मरण करते हैं।’’
मोदी ने भगवत गीता के दो अध्यायों से जुड़ा एक ऑडियो लिंक भी साझा किया और कहा कि आज के दिन दुनिया में करोड़ों लोग इन पवित्र श्लोकों का पाठ करते हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।