गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने दी लोगों को बधाई

By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:56 IST2020-11-02T15:56:05+5:302020-11-02T15:56:05+5:30

Prime Minister congratulates people on the light festival of Guru Ramdas | गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने दी लोगों को बधाई

गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने दी लोगों को बधाई

नयी दिल्ली, दो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि एक दयालु और सौहार्दपूर्ण समाज की उनकी सोच सभी को प्रेरित करती है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री गुरु रामदासजी ने दूसरों की सेवा करने, सभी तरह की असमानताओं और भेदभाव को दूर करने पर बहुत जोर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक दयालु और सौहार्दपूर्ण समाज की उनकी सोच हम सभी को प्रेरित करती है। श्री गुरु रामदासजी के प्रकाश पर्व पर बधाई।’’

गुरु रामदास सिखों के दस गुरुओं में से चौथे गुरु थे।

Web Title: Prime Minister congratulates people on the light festival of Guru Ramdas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे