लाइव न्यूज़ :

हिमाचली गीत गाने वाली केरल की लड़की को प्रधानमंत्री ने दी बधाई, कहा- मुझे देविका पर गर्व है

By भाषा | Updated: October 10, 2020 17:57 IST

प्रधानमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देविका ने एक न्यूज चैनल को बताया, “यह अविश्वसनीय है। मैं बहुत खुश हूं। जब मैंने गाना गाया था, तब सोचा भी नहीं था कि मुझे खुद प्रधानमंत्री सर से तारीफ मिलेगी।”

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल की उस लड़की को बधाई दी, जिसकी मधुर आवाज में एक हिमाचली गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।उन्होंने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पर एक खबर का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया।

कोच्चिः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल की उस लड़की को बधाई दी, जिसकी मधुर आवाज में एक हिमाचली गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पर एक खबर का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया और उसकी मधुर आवाज की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने मनोरमा न्यूज चैनल पर प्रसारित यह खबर साझा करते हुए मलयालम में ट्वीट किया, “मुझे देविका पर गर्व है। उसके मधुर गीत ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत!’ के सार को मजबूत किया है।”

प्रधानमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देविका ने एक न्यूज चैनल को बताया, “यह अविश्वसनीय है। मैं बहुत खुश हूं। जब मैंने गाना गाया था, तब सोचा भी नहीं था कि मुझे खुद प्रधानमंत्री सर से तारीफ मिलेगी।” छात्रा ने गीत का आनंद उठाने को लेकर प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मनोरमा न्यूज चैनल द्वारा दिखाई गई खबर में देविका ने कहा कि अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग उसका वीडियो देख चुके हैं।एक दिन पहले, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर तिरुवनंतपुरम की देविका का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह ‘चंबा कितनी...दूर’ गीत गाती नजर आ रही हैं। ठाकुर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उसने “पूरे राज्य का दिल जीत लिया।”

ठाकुर ने देविका को हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर भी आने का न्योता दिया। तिरुवनंतपुरम के पोट्टम स्थित केंद्रीय विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा देविका ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत यह हिमाचली गीत गाया था। केरल के संस्कृति मंत्री ए के बालन ने भी टेलीफोन कर देविका को बधाई दी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे