लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने विभिन्न त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 08:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, यूगादी, विशु, नवरेह सहित अन्य त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि ये पर्व भारत की विविधता और ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ की भावना को दर्शाते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अगले कुछ दिनों तक देश भर में विभिन्न त्योहार मनाए जाएंगे। ये त्योहार भारत की विविधता और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाते हैं। मैं कामना करता हूं कि ये विशेष अवसर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएं और भाईचारे का विस्तार करें।’’

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर नवरात्रि और नव संवत्सर की भी देशवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। जय माता दी।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘सभी देशवासियों को नव संवत्सर की मंगलकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में हर्षोल्लास लेकर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल