भाजपा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 23:29 IST2021-05-13T23:29:44+5:302021-05-13T23:29:44+5:30

Prime Minister condoles the death of BJP's Manipur unit president S. Tikendra Singh | भाजपा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया

भाजपा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया

नयी दिल्ली, 13 मई भाजपा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एस. टिकेंद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उन्हें पार्टी के परिश्रमी सदस्य के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाया।

सिंह का इंफाल के एक अस्पताल में कोविड-19 का उपचार चल रहा था। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को अंतिम सांस ली। वह 69 साल के थे।

वह 27 अप्रैल को जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे।

उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष प्रो. एस. टिकेन सिंह के निधन से बड़ा दुख हुआ। उन्हें परिश्रमी कार्यकर्ता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने मणिपुर में पार्टी को मजबूत बनाया। वह सामाजिक सेवा में सक्रिय थे। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister condoles the death of BJP's Manipur unit president S. Tikendra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे