लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा : चिदंबरम

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को देश में कोरोना महामारी की स्थिति के ‘बद से बदतर’ होने का दावा किया और आरोप लगाया कि इस हालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महामारी की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। टीकों की अपर्याप्त आपूर्ति एक जटिल, कड़वा सच है, लेकिन सरकार अब भी इनकार कर रही है। तमिलनाडु में, 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को पहली खुराक नहीं मिल रही है, और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या बहुत छोटी है।’’

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के बीच के किसी को भी टीका नहीं लग रहा है। अन्य राज्यों में भी स्थिति बहुत अलग नहीं है।’’

चिदंबरम आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर, लोकतांत्रिक सिद्धांतों का मजाक उड़ा रहे हैं।’’

देश में एक दिन में कोविड-19 के 4,14,188 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए, जबकि 3,915 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,34,083 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग