लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने अपने जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा: चिदंबरम

By भाषा | Updated: May 7, 2021 13:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को देश में कोरोना महामारी की स्थिति के ‘बद से बदतर’ होने का दावा किया और आरोप लगाया कि इस हालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महामारी की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। टीकों की अपर्याप्त आपूर्ति एक जटिल, कड़वा सच है, लेकिन सरकार अब भी इनकार कर रही है। तमिलनाडु में, 45 साल के अधिक उम्र वाले सभी लोगों को पहली खुराक नहीं मिल रही है, और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या बहुत छोटी है।’’

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘18 से 44 साल की आयु वर्ग के लोगों के बीच के किसी को भी टीका नहीं लग रहा है। अन्य राज्यों में भी स्थिति बहुत अलग नहीं है।’’

चिदंबरम आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर, लोकतांत्रिक सिद्धांतों का मजाक उड़ा रहे हैं।’’

देश में एक दिन में कोविड-19 के 4,14,188 नये मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए, जबकि 3,915 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,34,083 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू