लाइव न्यूज़ :

CAA विरोधः रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री '24 कैरेट का सोना', उनकी मंशा पर शक मत कीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 19:31 IST

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सरकार ‘सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास’ में भरोसा करती है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। 

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर मुसलमानों में “गलतफहमी पैदा करने के लिये” विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री “24 कैरेट का सोना” हैं और उनकी मंशा पर शक नहीं किया जाना चाहिए। महरौली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कोई भी मूल निवासी “मुस्लिम भाई” पर उंगली नहीं उठा सकता। 

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिये मुसलमानों में डर भरा जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री 24-कैरेट हैं। उनकी मंशा पर शक नहीं किया जा सकता।” 

राजनाथ ने कहा कि यह सरकार ‘सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास’ में भरोसा करती है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। 

सिंह ने कहा, “मेरा मानना है कि नेताओं को वादे नहीं करने चाहिए, और अगर वे करते हैं, तो फिर उन्हें निभाने के लिये उन्हें किसी भी हद तक जाना चाहिए।”

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजनाथ सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया