लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 25 अक्टूबर से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:53 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 अक्टूबर राज्य में कोविड-19 के मामलों में कमी आने की पृष्ठभूमि में कर्नाटक सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर 25 अक्टूबर से प्राथमिक विद्यालय (पहली से पांचवीं कक्षा) खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन इस दौरान संक्रमण से संबंधित सभी एहतियात बरतने होंगे और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा।

सरकार ने साथ ही, राज्य के हवाई अड्डों पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नियमों में कुछ ढील देने और कुछ शर्तों के साथ स्विमिंग पुल खोलने की भी अनुमति दी है।

मुख्य सचिव पी. रवि कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल 25 अक्टूबर, 2021 से दोबारा खुलेंगे। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल और प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जाएगा। बच्चों के स्कूल आने के लिए उनके माता-पिता की लिखित सहमति अनिवार्य होगी।’’

सरकार ने इस संबंध में कुछ नियम बनाए हैं, जैंसे... प्रवेश के समय कोविड-19 के लक्षणों की जांच, कक्षा में कुल क्षमता की 50 प्रतिशत उपस्थिति, हैंड सेनेटाइजर, कम से कम एक मीटर की दूरी, भीड़ जमा नहीं करना..विशेष रूप से स्कूल के प्रवेश और निकास द्वार पर, एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइड सॉल्यूशन की मदद से रोजाना कक्षाओं और शौचालयों की सफाई करना आदि शामिल हैं।

उसमें कहा गया है कि कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें लगवा चुके शिक्षकों और कर्मचारियों को ही पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों की कक्षाओं में जाने की अनुमति होगी। वहीं, जिन शिक्षकों की आयु 50 साल से ज्यादा है उन्हें ‘फेस शील्ड’ का भी उपयोग करना होगा।

बयान के अनुसार, ‘‘पहली से पांचवीं कक्षा के लिए स्कूल फिर से शुरू करने से संबंधित संचालन दिशा-निर्देश प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे।’’

कर्नाटक में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के लिए छह सितंबर और नौवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल 23 अगस्त से खुल चुके हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज दिन में कहा था कि राज्य में पहली से पांचवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खुलेंगे। उन्होंने कहा था, ‘‘विशेषज्ञ समिति पहले ही रिपोर्ट दे चुकी है, हम आदेश जारी करेंगे। इस बारे में, कि कक्षाएं कब से शुरू होंगी तथा अन्य ब्योरों को लेकर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के साथ बैठक करेंगे।’’

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी. सी. नागेश ने कहा था कि राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति की सिफारिश के आधार पर पहली से पांचवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए लिए विद्यालय खोले जायेंगे । उन्होंने कहा था, ‘‘यदि वे 21 अक्टूबर से कहते हैं तो हम 21 अक्टूबर से खोल देंगे, यदि वे एक सप्ताह बाद कहेंगे तो हम एक सप्ताह बाद विद्यालय खोलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग