लाइव न्यूज़ :

बूंदी के मंदिर में लूट का विरोध करने पर पुजारी की गला घोंटकर हत्या

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:06 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 16 दिसंबर राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित एक मंदिर में लूट के दौरान 70 वर्षीय एक पुजारी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तालेड़ा थाने के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तालेड़ा थानाक्षेत्र के तीनधार महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार की सुबह सीतापुरा गांव के निवासी छोटूलाल माली का शव मिला। उन्होंने बताया कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात की है।

सिंह ने कहा कि पुजारी के शरीर पर चोट या घाव का कोई निशान नहीं मिला है और परिस्थितियों से लगता है कि अज्ञात आरोपियों ने प्रतिरोध को लेकर पुजारी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी होगी।

बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

तालेरा नगर से कुछ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग -52 पर स्थित तीनधार महादेव मंदिर में प्रतिदिन काफी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल