लाइव न्यूज़ :

एटा में मंदिर परिसर में पुजारी की गोली लगने से मौत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:44 IST

Open in App

एटा (उप्र) 14 अक्टूबर जनपद के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में मंदिर परिसर में रह रहे पुजारी की गोली लगने से मौत हो गयी ।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एटा के रामपुर क्षेत्र के कनेसर रोड पर स्थित एक शिव मंदिर में बुधवार की शाम 60 वर्षीय पुजारी फक्कड़ बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में सर में गोली लगने से मौत हो गयी।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना की जांच के निर्देश दिए है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच करायी है। पुलिस का मानना हैं कि साधू ने गोली मार की आत्महत्या की है।

क्षेत्राधिकारी अलीगंज राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पुजारी के कमरे से एक तमंचा और एक सुसाइड नोट मिला है।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है और आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो