लाइव न्यूज़ :

बिहार के दरभंगा में पुजारी की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:54 IST

Open in App

दरभंगा, 14 अक्टूबर बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविधालय थाना अंतर्गत राज परिसर में स्थित मशहूर कंकाली मंदिर में बृहस्पतिवार की हमलावारों ने गोलीबारी कर मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा (47) की हत्या कर दी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि इस हादसे में जख्मी शंभु चौधरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पुलिस ने बताया कि कार पर सवार होकर आए चार हथियारबंद अपराधी वारदात को अंजाम देकर पैदल ही जा रहे थे, जिनमें में से तीन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया जबकि एक अन्य फरार हो गया।

झा ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी जिससे इसमें पुलकित सिंह नामक एक आरोपी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पुजारी के बेटे के मोबाइल फोन को लेकर आरोपियों से कुछ विवाद था। पुलकित के पिता विश्वविद्यालय में क्लर्क हैं। आरोपी पेशेवर अपराधी नहीं हैं और उनका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं