गीता सिखाने के बहाने रेप करने के आरोपी पुजारी को महिलाओं ने ऐसे सिखाया सबक

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 27, 2017 20:23 IST2017-12-27T20:21:40+5:302017-12-27T20:23:10+5:30

मथुरा के वृंदावन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने एक पुजारी की जमकर धुनाई कर दी।

priest accused of sexually molesting girls and thrashed by women | गीता सिखाने के बहाने रेप करने के आरोपी पुजारी को महिलाओं ने ऐसे सिखाया सबक

priest

मथुरा के वृंदावन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने एक पुजारी की जमकर धुनाई कर दी। उन्होंने लाठी-डंडे से बीच सड़क पर पुजारी कपड़े उतरवाकर पिटाई की। महिलाओं का आरोप है कि यह पुजारी लड़कियों से दुष्कर्म करता था और उनका एमएमएस बनाता था। महिलाओं द्वारा की गई पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो में आप साफ देखते सकते हैं कि महिलाएं किस तरह से आरोपी पुजारी की पिटाई कर रही हैं। पिटाई करने के बाद महिलाओं ने पुजारी को पुलिस के हवाले कर दिया।



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुजारी महाराष्ट्र का रहने वाला है और उस पर आरोप है कि वह गीता सिखाने के लिए महाराष्ट्र से लड़कियों को वृंदावन लेकर आता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था। इसके अलावा एमएमएस भी बनाता था। यह मामला वृंदावन के मोतीझील इलाके का है और आरोपी पुजारी की पिटाई भी महाराष्ट्र की ही रहने वाली दो युवतियों और उनके परिजनों ने की है। 

खबरों के अनुसार, पीड़ित युवतियों का कहना है कि आरोपी पुजारी ने कई उनके आपत्तिजनक वीडियो बना रखे थे और उन्हें ब्लैकमेल करता था। साथ ही ब्लैकमेल के जरिए रेप करता था।  

Web Title: priest accused of sexually molesting girls and thrashed by women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे