लाइव न्यूज़ :

घमंड एवं भ्रष्टाचार विजयन सरकार की पहचान: ए के एंटनी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 मार्च केरल की वाममोर्चा सरकार को निशाना बनाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी ने बुधवार को आरोप लगाया कि घमंड, अहंकार और भ्रष्टाचार, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पांच साल के शासन का प्रतीक है तथा राज्य के लोग उसे एक और कार्यकाल नहीं देंगे।

पूर्व रक्षा मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि वाम नेता और मंत्री छह अप्रैल के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर आज कल दम्भी रवैये एवं अपनी कार्यशैली को बदलने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने अपने बयान के पक्ष में सबरीमला महिला प्रवेश मुद्दे पर विजयन एवं देवस्वओम मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन के रूख में कथित बदलाव का हवाला भी दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार फिर (हम) राज्य की पिनराई विजयन सरकार पर नजर दौड़ाएं। (हम पाते हैं कि) इस पांच साल के शासन का प्रतीक अहंकार, घमंड, फिजूलखर्ची और सभी क्षेत्रों में संपूर्ण भ्रष्टाचार है।’’

एंटनी ने कहा कि राज्य के श्रद्धालु विजयन को सबरीमला मुद्दे पर माफ नहीं करेंगे, क्योंकि इस धर्मस्थल में युवतियों का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए वाममोर्चा सरकार द्वारा अपनाये गये हठी रूख से चीजें और जटिल हो गयीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उच्चतम न्यायालय का अंतिम फैसला राजनीतिक दलों एवं श्रद्धालुओं के साथ विचार-विमर्श के बाद ही लागू किया जाएगा एवं वह जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेंगे।’’

उन्होंने कहा कि यदि यही रूख पहले अपनाया गया होता तो राज्य में ज्यादा नुकसान नहीं होता।

सुरेंद्रन का मजाक उड़ाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्री ने मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार हर चीज की और अब वह अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन लोग रूख में इस आकस्मिक बदलाव को समझ जाएंगे।

मंत्री ने हाल में दो साल पहले महिलाओं के प्रवेश को लेकर सबरीमला में हुई घटना पर खेद प्रकट किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos