लाइव न्यूज़ :

पिछली सरकारें राम भक्तों पर चलवाती थीं गोलियां, भाजपा बनवा रही मंदिर : योगी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:59 IST

Open in App

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 22 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि पिछली सरकारें राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थीं लेकिन मौजूदा सरकार अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण करवा रही है।

योगी ने भाजपा की 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान एक जनसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा "पिछली सरकारें राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थीं लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवा रही है। यही फर्क है पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार में।"

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, "पिछली सरकारों के शासनकाल में गुंडों, भू माफियाओं और खनन माफियाओं का राज था लेकिन उनकी सरकार ने ऐसे सभी अराजक तत्वों को उनके यथोचित स्थान यानी जेल में या फिर दूसरे लोक में पहुंचा दिया है। जो भी गुंडाराज चलाने की कोशिश करेगा उसे जेल जाना होगा या तो ठोंक दिया जाएगा।"

योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में सरकारी नौकरियों का विज्ञापन निकलते ही चाचा और भतीजा वसूली पर निकल पड़ते थे और माफिया सक्रिय हो जाते थे लेकिन अब निष्पक्ष काम होता है।

मुख्यमंत्री ने सोनभद्र को कुल 512 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 167 करोड़ रुपए की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 345 करोड़ की 50 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे