लाइव न्यूज़ :

पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड का सिर्फ दोहन किया : योगी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 14:26 IST

Open in App

जालौन (उत्तर प्रदेश), नौ मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर बुंदेलखंड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से इस अति पिछड़े क्षेत्र का पूरा विकास होने के साथ-साथ औद्योगिक क्रांति भी आएगी।

मुख्यमंत्री ने कुठौंद विकासखंड के लाडपुर गांव में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा , "इस क्षेत्र में खनिज संपदा का अपार भंडार है। पूर्व की सरकारों ने यहां की वन संपदा और खनिज संपदा का दोहन तो किया, लेकिन इस क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा।"

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने इस अति पिछड़े क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर पूरे क्षेत्र में विकास को नई दिशा दी है। साथ ही इस क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किनारे और खाली पड़ी किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर उद्योग क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को और अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।

योगी ने कहा कि जब क्षेत्र के लोगों रोजगार मिलेगा तो क्षेत्र में संपन्नता आएगी। संपन्न होने से नई पीढ़ी शिक्षित भी होगी। भारतीय जनता पार्टी में विकास करने की इच्छाशक्ति मजबूत है, इसलिए देश ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की आंधी आई है।

अक्सर सूखाग्रस्त रहने वाले बुंदेलखंड इलाके में पेयजल की उपलब्धता के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी है। इसके अलावा कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी प्रदेश सरकार ने पूरी मजबूती से काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया