लाइव न्यूज़ :

पिछली सरकारों ने हिंदू धार्मिक आस्था के केंद्रों के विकास की उपेक्षा की : शाह

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:45 IST

Open in App

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), एक अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर हिंदू धार्मिक आस्था के केंद्रों के विकास के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि वोट बैंक की चिंता के कारण इन स्थलों की उपेक्षा की गई।

शाह ने यहां मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास और रोप-वे का लोकार्पण करने के बाद कहा "जो पहले शासन में थे, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्यों राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया गया? क्यों ब्रज के विकास का कार्यक्रम नहीं हुआ, क्यों चित्रकूट धाम जहां भगवान श्री राम 11 साल से ज्यादा समय रहे, उसके विकास के लिए कुछ नहीं हुआ, क्यों मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर नहीं बना.... क्योंकि आप वोट बैंक की राजनीति से डरते थे। भाजपा वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरती है। इसीलिए उसने इन सभी धार्मिक स्थलों के सुव्यवस्थित विकास को मूर्त रूप दिया है।"

उन्होंने कहा कि ब्रज तीर्थ का विकास हो, चित्रकूट धाम हो या अयोध्या में भव्य दीपोत्सव महोत्सव हो, हर परंपरा को भाजपा की योगी सरकार ने पुनर्जीवित करके लोगों की बरसों पुरानी इच्छा की पूर्ति की है।

शाह ने कहा कि धार्मिक स्थलों की उपेक्षा को देखकर लोगों के मन में यह टीस उठती थी कि आखिर क्यों हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता, क्यों यहां परिक्रमा की सही व्यवस्था नहीं होती, यात्रा क्यों अधूरी रह जाती है।

उन्होंने जनता से उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताने की अपील की। गृह मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए भाजपा के घोषणा पत्र का हर वादा पूरा कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू