लाइव न्यूज़ :

पूर्ववर्ती सरकारों ने किया अंधेरा, भाजपा सरकार ने 1.40 करोड़ घरों को रौशन किया : श्रीकांत शर्मा

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:09 IST

Open in App

लखनऊ, 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को पूर्ववर्ती कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की कमीशन, कुशासन भ्रष्टाचार की नीतियों ने उत्तर प्रदेश को अंधेरे में रखा लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में यह अंधेरा दूर हुआ। शर्मा ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने एक करोड़ 40 लाख घरों का अंधेरा दूर किया।

ऊर्जा मंत्री शर्मा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे 'फर्क साफ है' अभियान के तहत यहां प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पूर्ववर्ती सरकारों और भाजपा की सरकार का अंतर गिनाया। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 2017 के बाद भाजपा सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में किये गए कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ''पूर्ववर्ती सरकारों के कमीशन, कुशासन व करप्शन की नीतियों ने प्रदेश को अंधेरे में रखा था, वे लोगों के जीवन में उजाला चाहते ही नहीं थे, लेकिन भाजपा सरकार में यह अंधेरा दूर हुआ और उसने एक करोड़ 40 लाख घरों को रोशन किया। केवल चार जिलों को ही पूरा प्रदेश मान लेने वाली पूर्ववर्ती सरकारों को उत्तर प्रदेश की चिंता नहीं रही।''

शर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने जनता पर महंगी बिजली थोपी और पांच साल के कार्यकाल में हर साल दरों में बढ़ोतरी करते हुए बिजली के दाम 60.71% बढ़ाये, वहीं हमारी सरकार ने सस्ती बिजली के अभियान के तहत पिछले तीन सालों से बिजली के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की।

ऊर्जा मंत्री ने यह भी दावा किया, ''बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में 33/11 केवी के 673 नये बिजली घर बनाए और 750 नये बिजली घर बनाये जाएंगे जबकि पिछली सरकार में हर साल 33/11 केवी के केवल 29 बिजलीघर की क्षमता वृद्धि की जाती थी।''

उन्‍होंने कहा, ''हमारी सरकार में हर साल 337 बिजली घरों पर क्षमता वृद्धि की गई है। पिछले साढ़े 4 वर्षों में हमने कुल 1347 बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई है।''

उन्होंने कहा, ''12,111.75 करोड़ रुपये की लागत से हमारी सरकार 765 केवी का एक, 400 केवी के 12, 220 केवी के 34 व 132 केवी के 72 पारेषण उपकेंद्रों का निर्माण करवा चुकी है।''

शर्मा ने पूर्ववर्ती सपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ''पिछली सरकार में जहां केवल 70,877 मजरे में ही बिजली पहुंची थी वहीं हमने 2019 तक छूटे हुए सभी 1,21,324 मजरों में बिजली पहुंचाने का काम किया है। 61.94 लाख घरों को निःशुल्क कनेक्शन दिया गया है। 47,337 लोगों को सोलर पावर पैक भी दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos