लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन और टीकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए केन्द्र पर दबाव बनाएं पंजाब के कांग्रेस सांसद: अमरिन्दर सिंह

By भाषा | Updated: May 6, 2021 23:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्य के कांग्रेस सांसदों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 से प्रभावी ढंग से निपटने में प्रदेश सरकार की मदद के लिए केन्द्र सरकार पर ऑक्सीजन, टीकों और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति बढ़ाने का दबाव बनाएं।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जरूरी वस्तुओं की तत्काल आपूर्ति के मामले में पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

सरकारी बयान के अनुसार उन्होंने सांसदों से कहा कि वे भारत सरकार पर राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने और प्रतिदिन के हिसाब से आवंटित 195 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की ढुलाई के लिए अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने का दबाव बनाएं।

सिंह ने दावा किया कि भाजपा शासित पड़ोसी राज्य हरियाणा को ऑक्सीजन का अधिक कोटा और अधिक टैंकर दिए गए हैं।

दोनों सदनों के सांसदों ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई और सरकारी अस्पतालों में सांसद निधि से ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने का वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह