लाइव न्यूज़ :

‘हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने को भाजपा-जेजेपी विधायकों पर डालें दबाव’

By भाषा | Updated: March 7, 2021 19:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात मार्च संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लोगों से अपील की है कि वे 10 मार्च को राज्य विधानसभा में हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन के विधायकों पर दबाव बनायें।

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एसकेएम की यह अपील इसलिए आयी है क्योंकि कांग्रेस बुधवार को भाजपा-जेजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।

पंजाब के एक वरिष्ठ किसान नेता और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के एक प्रमुख सदस्य डॉ. दर्शन पाल ने रविवार को हरियाणा के किसानों और राज्य के निवासियों के लिए जारी एक वीडियो अपील में कहा कि किसानों और अन्य निवासियों को भाजपा, जेजेपी के विधायकों से उनके घरों और कार्यालयों में संपर्क करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको विशेष रूप से भाजपा-जेजेपी विधायकों पर दबाव डालना चाहिए क्योंकि केंद्र किसानों की मांगों पर सहमत नहीं हो रहा है और उसने एक महीने से अधिक समय से चुप्पी साध रखी है।’’

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 10 मार्च को राज्य विधानसभा में लाया जा रहा है।

पाल ने कहा, ‘‘हम एक पत्र भेजेंगे जिसे आपको ले जाना चाहिए और इन विधायकों को बताना चाहिए कि उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करना चाहिए ताकि खट्टर सरकार को पता चले कि लोग इस आंदोलन के साथ खड़े हैं और जो सरकार विरोध करती है, उसे सबक सिखाया जाएगा तथा 10 मार्च को वे इस सरकार को गिराने में अपनी भूमिका निभाएंगे।’’

इस बीच, जब एसकेएम के इस कदम पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसान नेताओं को इस मुद्दे को हल करने के लिए सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए।

चौटाला ने पिछले एक महीने में किसान नेताओं द्वारा आयोजित किये गए ‘‘किसान महापंचायतों’’ का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उनका नेतृत्व सीमाओं (विरोध स्थलों) पर कम और देश में अन्य मंचों पर अधिक देखा जाता है।’’

यह दावा करते हुए कि सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों के बीच ‘‘असंतोष के स्वर’’ सुनाई दे रहे हैं, कांग्रेस ने शुक्रवार से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में राज्य सरकार के खिलाफ प्रस्ताव लाने का पिछले महीने फैसला किया था।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था, ‘‘अविश्वास प्रस्ताव से लोगों को पता चल जाएगा कि कौन सा विधायक सरकार के साथ खड़ा है और कौन सा विधायक किसानों के साथ खड़ा है।’’

शुरुआत में कांग्रेस बजट सत्र के पहले दिन पांच मार्च को अविश्वास प्रस्ताव को आगे बढ़ाना चाहती थी, लेकिन इसके अनुरोध को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने ठुकरा दिया और उन्होंने इसके लिए 10 मार्च की तिथि तय की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां