लाइव न्यूज़ :

‘प्रेशर’ बम विस्फोट: एक जवान शहीद

By भाषा | Updated: March 4, 2021 14:54 IST

Open in App

रायपुर, चार मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में ‘प्रेशर’ बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुरनार गांव के करीब एक ‘प्रेशर’ बम में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 22वीं बटालियन का जवान लक्ष्मीकांत द्विवेदी शहीद हो गया।

सुंदरराज ने बताया कि जिले के छिंदनार गांव से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी में पुल बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के जवानों को भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि जवान जब गश्त के दौरान पहुरनार गांव के करीब पहुंचे, तभी जवान लक्ष्मीकांत का पैर

‘प्रेशर’ बम पर आ गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और जवान लक्ष्मीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद घायल जवान की मृत्यु हो गई।

सुंदरराज ने बताया कि जवान लक्ष्मीकांत पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के रीवा जिले का निवासी था। घटना के बाद क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट