प्रेस परिषद ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सुविधाएं बहाल करने का रेलवे से आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 00:05 IST2020-12-30T00:05:03+5:302020-12-30T00:05:03+5:30

Press Council urges Railways to restore facilities for accredited journalists | प्रेस परिषद ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सुविधाएं बहाल करने का रेलवे से आग्रह किया

प्रेस परिषद ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सुविधाएं बहाल करने का रेलवे से आग्रह किया

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने रेलवे को पत्र लिखकर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेल के किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की गुजारिश की है, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण रोक दिया गया है।

मौजूदा नियमों के मुताबिक, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पेशेवर काम के लिए यात्रा के दौरान मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में सभी श्रेणियों में मूल किराये में 50 प्रतिशत की रियायत मिलती है तथा राजधानी, शताब्दी या जन शताब्दी के किराये में 50 फीसदी की छूट मिलती है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ को 24 दिसंबर को लिखे पत्र में परिषद की सचिव अनुपमा भटनागर ने कहा, “ परिषद के संज्ञान में आया है कि महामारी के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने पत्रकारों को मिलने वाली सुविधा को रोक दिया है।“

पत्र में कहा गया है कि इस मामले पर परिषद ने चर्चा की है और रेल मंत्रालय से आग्रह है कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं को तत्काल बहाल किया जाए।

परिषद के सदस्य सीके नायक ने पीटीआई-भाषा से कहा कि परिषद ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलने वाली रेल यात्रा सुविधा को तत्काल बहाल करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Press Council urges Railways to restore facilities for accredited journalists

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे