लाइव न्यूज़ :

भारतीय प्रेस परिषद ने पत्रकार की मौत पर बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 18, 2021 01:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने बिहार के एक पत्रकार की मौत के मामले का बुधवार को स्वत: संज्ञान लिया और राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से रिपोर्ट मांगी।

एक आधिकारिक बयान में पीसीआई के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी के प्रसाद ने पत्रकार अविनाश झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर चिंता व्यक्त की। पीसीआई ने एक बयान में कहा कि मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति प्रसाद ने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है।

बिहार पुलिस ने बुधवार को मधुबनी के पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश झा उर्फ बुद्धिनाथ के अपहरण और हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा करते हुए कहा कि उनकी हत्या ‘‘प्रेम त्रिकोण’’ के कारण की गई। पुलिस अब तक एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हालांकि, पुलिस झा के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है कि अवैध क्लीनिक संचालित करने वाले गिरोह ने उनकी हत्या की क्योंकि झा अक्सर ऐसे प्रतिष्ठानों की अवैध गतिविधियों के बारे में लिखते थे। स्थानीय न्यूज वेबसाइट के लिए काम करने वाले झा को आखिरी बार नौ नवंबर को देखा गया था और शुक्रवार को उनका अधजला शव सड़क के किनारे मिला था।

भारतीय प्रेस परिषद ने त्रिपुरा पुलिस द्वारा दो महिला पत्रकारों- समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा की गिरफ्तारी का भी संज्ञान लिया और इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया