लाइव न्यूज़ :

भारतीय प्रेस परिषद ने मनाया 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस'

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने देश में मीडिया के योगदान और विकास को याद किया।

इस मौके पर पीसीआई ने 'मीडिया से कौन नहीं डरता?' विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए, तमिल भाषा की पत्रिका ‘तुगलक’ के संपादक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति ने स्वतंत्रता पूर्व युग से लेकर आज तक मीडिया में आए बदलावों की चर्चा की।

सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए उन्हें इसे ‘अराजकतावादी’ बताया और कहा कि इस पर पूर्व प्रतिबंध लगाना चाहिए, क्योंकि यह हर किसी की छवि, राष्ट्रीय सुरक्षा व राष्ट्रीय हितों के प्रति खतरा पैदा करता है।

संगोष्ठी में भाग लेने वालों में से कुछ लोगों ने गुरुमूर्ति के सुझाव से असहमति जताते हुए हुए कि असत्यापित सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए उपाय किए जाने की जरूरत है और गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध उचित कदम नहीं होगा।

सोशल मीडिया के सकारात्मक पहलुओं को रेखांकित करते हुए, प्रतिभागियों में से एक ने कहा कि इसने लोगों को किसी भी विषय पर स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया है।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्रमौली कुमार प्रसाद की अगुवाई वाली पीसीआई ने कार्यक्रम में गुरुमूर्ति को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां