लाइव न्यूज़ :

प्रेस क्लब ने संसद परिसर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर लगाये गये प्रतिबधों को हटाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ (पीसीआई) ने एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से कोविड-19 खतरे के मद्देनजर संसद परिसर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का बुधवार को आग्रह किया।

‘स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और संवैधानिक लोकतंत्र की 70वीं वर्षगांठ’ पर एक सेमिनार में, कई वक्ताओं ने प्रेस गैलरी और संसद के केंद्रीय कक्ष में मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

लोकसभा सदस्य एन. के. प्रेमचंद्रन ने संसद के भीतर मीडियाकर्मियों की पहुंच संबंधी मांग का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘उन्हें प्रवेश से वंचित करना प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ है क्योंकि मीडिया संसद का हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा कि पत्रकारों की संसद तक पहुंच नहीं होने से लोगों को जानकारी हासिल करने के अधिकार से भी वंचित कर दिया जाएगा।

लोकसभा के पूर्व महासचिव पी. डी. टी. आचार्य ने भी संसद की कार्यवाही की कवरेज के लिए मीडिया तक निर्बाध पहुंच का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया संसद और लोगों के बीच संचार की मुख्य कड़ी है। अगर इसे पहुंच से वंचित किया जाता है, तो लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान होता है। आप संसद को प्रेस से अलग नहीं कर सकते हैं।’’

मीडिया के प्रवेश से इनकार के विरोध में वरिष्ठ पत्रकार अनंत बैगतकर ने मंगलवार को राज्यसभा की मीडिया सलाहकार समिति के सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के प्रस्ताव में कहा गया है कि ‘‘संसद में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर वर्तमान में लगाए गए अनुचित प्रतिबंध संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) की भावना के अनुरूप नहीं है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘क्योंकि संविधान सर्वोच्च कानून है, इसलिए हम सरकार से मीडियाकर्मियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह