लाइव न्यूज़ :

प्रेस एसोसिएशन ने टीकाकरण में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी शामिल करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च ‘द प्रेस एसोसिएशन’ ने महामारी के दौरान मीडिया की निभायी गयी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए केंद्र से कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी इसमें शामिल करने का बृहस्पतिवार को अनुरोध किया।

एसोसिएशन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों और अन्य सदस्यों ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक से मुलाकात की और मांग की कि सरकार को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी इसमें शामिल करना चाहिए।’’

एसोसिएशन ने कहा कि सरकार ने दूसरे कोरोना योद्धाओं की तरह महामारी से मुकाबला करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का कई बार उल्लेख किया।

एसोसिएशन ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों की तरह कई पत्रकारों ने भी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान दी। अन्य जरूरी सेवाओं की तरफ आपदा के दौरान मीडिया संस्थान भी खुले रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण