लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: सुरक्षा विवरण 'लीक', जांच के आदेश

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:31 IST

Open in App

कानपुर, 24 नवंबर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की दो दिवसीय कानपुर यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विवरण से जुड़ा दस्तावेज कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित किए जाने पर पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि दस्तावेज जिसमें सुरक्षा के बारे में विस्तृत विवरण, बलों की तैनाती और कोविंद के शिरकत वाले स्थान जैसी जानकारियां थी, वरिष्ठ अधिकारियों को वितरित किया गया था, लेकिन यह कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित पाया गया, जिसके बाद कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने मामले की जांच के आदेश दियें हैं ।

पुलिस आयुक्त अरूण ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) राहुल मिठास को मामले की जांच करने और संबंधित ब्योरा जुटाने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी को दस्तावेज को सार्वजनिक करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और इस काम के पीछे के तथ्यों और मंशा का पता लगाने के लिए कहा गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया "कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर मिली जानकारी में राष्ट्रपति को दी गई सुरक्षा, उनके बेड़े (फ्लीट), सभी स्थानों पर बलों की तैनाती और यहां तक कि सभी पुलिस कर्मियों के नाम, पदनाम और संपर्क नंबर और उनकी भूमिका का विवरण था।"

राष्ट्रपति कोविंद बुधवार को शौर्य चक्र विजेता पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्मशती समारोह में दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं।

इससे पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकेरी हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया.

कोविंद बृहस्पतिवार को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!