लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति से कांग्रेस का आग्रह: मणिपुर की राज्यपाल से कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित कराएं

By भाषा | Updated: March 24, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आग्रह किया कि मणिपुर में 12 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की उसकी मांग से जुड़े विषय में प्रदेश की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करवाएं या फिर उनको वापस बुलाएं।

पार्टी के मणिपुर प्रभारी भक्त चरण दास की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद दास ने कहा कि उच्च न्यायालय ने 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने के संदर्भ में आदेश दिया था और इसके बाद चुनाव आयोग ने अपनी राय राज्यपाल के पास भेज दी। लेकिन राज्य की तरफ से पिछले कई महीनों से कोई निर्णय नहीं हो रहा है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘राज्यपाल हमारे विधायकों से मुलाकात नहीं करती हैं। वह अपनी भूमिका का सही से निर्वहन नहीं कर रही हैं।’’

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के समक्ष जो ज्ञापन सौंपा है उसमें आग्रह किया गया है कि विषय में प्रदेश की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करवाएं या फिर उनको वापस बुलाया जाए।

गौरतलब है कि जिन दो कानूनों के आधार पर 12 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया था, उन्हें उच्च न्यायालय ने अमान्य करार दिया था। इस आधार पर कांग्रेस इन विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा