लाइव न्यूज़ :

Presidential election: द्रौपदी मुर्मू भारी मतों से जीत रही हैं, एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर बोले-दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2022 15:11 IST

Presidential election: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बीच विधानसभा में काफी ‘गर्मजोशी’ दिखी। मतदान करने जाने से पहले दोनों नेताओं ने मीडियाकर्मियों को मुस्कुराते हुए देखा।

Open in App
ठळक मुद्देआदिवासी बहन को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर देखना चाहते हैं।सुभासपा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है।विपक्ष प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहा है।

लखनऊः एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के बाद कहा कि द्रौपदी मुर्मू भारी संख्या में वोटों से जीत रही हैं। दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता लखनऊ से होकर जाता है।यूपी विधानसभा में वोट डालने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी प्रतिनिधियों ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया है, हर कोई समर्थन कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बीच विधानसभा में काफी ‘गर्मजोशी’ दिखी। मतदान करने जाने से पहले दोनों नेताओं ने मीडियाकर्मियों को मुस्कुराते हुए देखा।

राजभर ने कहा, "द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रही हैं, दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है। वह भारी बहुमत से जीतने जा रही हैं।" पाठक ने कहा, "सभी जनप्रतिनिधियों ने फैसला किया है कि वे एक आदिवासी बहन को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर देखना चाहते हैं।''

उन्होंने कहा,"सभी मतदाताओं को धन्यवाद, जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज सुनी है, और द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है या उन्हें वोट देंगे। उन्हें सभी दलों का समर्थन है।" सुभासपा अध्यक्ष के साथ गाजीपुर के जकनियां से पार्टी विधायक बेदी भी मौजूद थे। राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की थी, जो भाजपा विरोधी विपक्षी गठबंधन में दरार का संकेत है, क्योंकि विपक्ष प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहा है। सुभासपा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है।

राजभर ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार मुर्मू तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर उनका (मुर्मू का) समर्थन करने का फैसला किया है। सुभासपा प्रमुख ने स्पष्ट किया था कि सपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बरकरार है और वह गठबंधन से अलग नहीं हो रहे हैं।

राजभर ने कहा था, "मैं अभी भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में हूं। राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रही है।" उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुभासपा के छह विधायक हैं, जिनमें राजभर भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुभासपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थी और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी लेकिन बाद में पार्टी (सुभासपा) सरकार से अलग हो गयी थी। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशओम प्रकाश राजभरलखनऊसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है