लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि त्यौहार के इस मौके पर विश्व में शांति होगी और मनुष्यों में समरसता का भाव जगेगा।

उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर ईसा मसीह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।

कोविंद ने कहा, “मुझे आशा है कि इस त्यौहार से विश्व में शांति को बढ़ावा मिलेगा और मनुष्यों में समरसता का भाव बना रहेगा। आइये हम ईसा मसीह के प्रेम, करुणा और मानवता के संदेश को आत्मसात करें और हमारे राष्ट्र तथा समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हों।”

उन्होंने कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन को शांति और करुणा से भर देता है।

राष्ट्रपति ने कहा, “इस त्यौहार पर हम अपने दिलों को दूसरों के प्रति प्रेम और दयालुता से भर दें।”

उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं