लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए साल की पूर्व संध्या के अवसर पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में सभी के लिए एकजुट होकर बढ़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का समय है जो विविधता में एकता के विश्वास को परिलक्षित करता है ।

राष्ट्रपति कोविंद ने वर्ष 2021 की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, ‘‘मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमें नयी शुरुआत करने और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के संकल्प पर जोर देने का अवसर प्रदान करता है ।

कोविंद ने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में हम सभी को एकजुट होकर बढ़ने का समय है । यह सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का समय है जो विविधता में एकता के विश्वास को परिलक्षित करता है ।

राष्ट्रपति ने कहा कि नये वर्ष 2021 के अवसर पर हम समावेशी समाज सृजित करने की दिशा में मिलकर काम करें जो प्रेम, करूणा और सहनशीलता का भाव भरने और शांति एवं दया भाव को बढ़ावा दे ।

कोविंद ने कामना की, ‘‘आप सभी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें और नयी ऊर्जा के साथ हमारे राष्ट्र के विकास के साझा लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़ें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे