लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति बृहस्पतिवार से हिमाचल की चार दिवसीय यात्रा पर, विस के विशेष सत्र को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:35 IST

Open in App

शिमला, 14 सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे तथा शिमला में राष्ट्रीय लेखा परीक्षा और लेखा अकादमी में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अधिकारी ने बताया कि कोविंद रिट्रीट (शिमला के छराबड़ा में स्थित राष्ट्रपति निवास) के बदले यहां सेसिल होटल में रुकेंगे। रिट्रीट के चार कर्मचारियों के शनिवार को कोविड​​​-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुयी थी।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिए जाने की स्वर्ण जयंती के मौके पर शुक्रवार सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

कोविंद राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति होंगे। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी ने क्रमश: 2003 तथा 2013 में राज्य विधानसभा को संबोधित किया था।

अधिकारी ने बताया कि मौजूदा विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल समेत पूर्व मुख्यमंत्रियों तथा सभी पूर्व विधायकों को विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है।

कुमार और धूमल सहित 93 पूर्व विधायकों ने विशेष सत्र में भाग लेने के लिए अपनी सहमति दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के पांच सांसद और सात पूर्व सांसद भी सत्र में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के निकट संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की रिपोर्ट देनी होगी।

राष्ट्रपति 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिमला स्थित राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 16 सितंबर को दिल्ली के पालम हवाईअड्डे से चंडीगढ़ के रास्ते अन्नाडेल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12.25 बजे यहां स्थित सेसिल होटल पहुंचेंगे। राष्ट्रपति शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात आठ बजे राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे। उन्नीस सितंबर को वह दिल्ली रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं