लाइव न्यूज़ :

पूर्व क्रिकेटर व यूपी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अनेक नेताओं ने जताया दुख 

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:39 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि चौहान का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया। यह उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए और विश्व क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जायेगा। ’’ 

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से पीड़ित चौहान (73) का रविवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनेक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनेक दलों के नेताओं ने रविवार को पूर्व क्रिकेटर तथा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया। कोविड-19 से पीड़ित चौहान (73) का रविवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। 

राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘यह सुनकर दुख हुआ कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान अब नहीं रहे। वह शानदार क्रिकेटर थे और जमीन से जुड़े नेता थे। साथ ही वह एक अच्छे सांसद भी रहे। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’ 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि वह पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान के निधन से बेहद दुखी हैं। नायडू के कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उन्होंने क्रिकेट के विकास में बड़ा योगदान दिया और दो बार संसद के सदस्य भी रहे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में लिखा, ‘‘चेतन चौहान जी ने पहले शानदार क्रिकेटर और फिर मेहनती राजनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनायी। उन्होंने जनता की सेवा और उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।’’ 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताते हुए हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’’ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि चौहान का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया। यह उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए और विश्व क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जायेगा। ’’ 

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में चौहान के योगदान को याद करते हुए कहा कि पूर्व क्रिकेटर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘उनका निधन हमारे लिए बड़ी क्षति है।’’ सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, ‘‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1970-80 के दशक में हमारे एक साथ काम करने की स्मृतियां मेरे दिमाग में आज भी जीवंत हैं। भगवान उनके परिवार और प्रशंसकों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।’’ 

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने चौहान के निधान पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘वह एक शानदार ओपनर थे और सुनील गावस्कर के साथ भारत के लिए उनकी कुछ सलामी साझेदारियां आज भी याद हैं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’ 

चौहान के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘‘मैं लोकसभा बनाम राज्यसभा के मैचों में एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलते हुए बिताए समय को शिद्दत से याद रखूंगा।’’ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चौहान को याद करते हुए कहा कि वह मृदुभाषी, मेहनती और सक्रिय नेता थे। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने शोक-संदेशों के माध्यम से चौहान को श्रद्धांजलि दी।

इस बीच, बसपा नेता और अमरोहा से सांसद दानिश अली ने ट्वीट किया, ‘‘जिस दिन उन्हें संक्रमण की पुष्टि हुई थी, मैंने उनसे बात की थी। वह ऊर्जावान लग रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से वह कोविड-19 को हरा नहीं सके। मेरी संवेदनाएं।’’

 चौहान कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले दो अगस्त को उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का लखनऊ के एक अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया था। चौहान उत्तर प्रदेश सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्री थे। वह अमरोहा से दो बार लोकसभा सदस्य रहे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा विनायक हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं