राष्ट्रपति ने तोक्यो ओलंपिक के भारतीय दल से कहा : भरोसा है, आप देश को गौरवान्वित करेंगे

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:31 IST2021-07-23T14:31:53+5:302021-07-23T14:31:53+5:30

President told the Indian contingent of Tokyo Olympics: I am sure you will make the country proud | राष्ट्रपति ने तोक्यो ओलंपिक के भारतीय दल से कहा : भरोसा है, आप देश को गौरवान्वित करेंगे

राष्ट्रपति ने तोक्यो ओलंपिक के भारतीय दल से कहा : भरोसा है, आप देश को गौरवान्वित करेंगे

नयी दिल्ली, 23 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के दल के साथ पूरे देश की उम्मीदें एवं प्रार्थनाएं हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, ख्याति प्राप्त करेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।

जापान के तोक्यो में ओलंपिक खेल शुक्रवार से शुरू हो गए हैं।

कोविंद ने ट्वीट किया, “पूरे देश की उम्मीदें और प्रार्थनाएं तोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के साथ हैं। मैं सभी भारतीयों की तरफ से आपको शुभकामनाएं देता हूं। मुझे भरोसा है कि आप उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, ख्याति प्राप्त करेंगे और हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: President told the Indian contingent of Tokyo Olympics: I am sure you will make the country proud

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे