लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति 25 से 28 दिसंबर तक दीव के दौरे पर जाएंगे

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 से 28 दिसंबर तक दीव के दौरे पर जाएंगे और इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को दीव में जालंधर सर्किट हाउस का उद्घाटन करेंगे।

वह 26 दिसंबर को दीव में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। वह दीव में आईआईआईटी वडोदरा के अंतरराष्ट्रीय परिसर और घोघला में कमलेश्वर स्कूल का उद्घाटन करेंगे।

वह सौदवाड़ी में एक स्कूल के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा भी वह कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘उसी दिन वह आईएनएस खुखरी मेमोरियल का भी उद्घाटन करेंगे।’’

राष्ट्रपति 27 दिसंबर को दीव किले का दौरा करेंगे जहां वह लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करेंगे। बयान में बताया गया कि वह 28 दिसंबर को नयी दिल्ली लौटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे