लाइव न्यूज़ :

श्रृंगेरी मठ के दौरे में मंगलुरू में ठहरेंगे राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:38 IST

Open in App

मंगलुरू, 30 सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चिकमंगलुरू जिले में श्रृंगेरी मठ एवं मंदिर में पूजा करने की खातिर यात्रा के दौरान शहर में दो रात ठहने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त के. वी. राजेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम के मुताबिक वह सात और आठ अक्टूबर की रात शहर में रूकेंगे। राष्ट्रपति छह अक्टूबर से होने वाले चार दिनों की राज्य के दौरे में यहां दो दिनों के लिए रूकेंगे।

राष्ट्रपति सात अक्टूबर की शाम छह बजकर दस मिनट पर मैसुरू हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वह रात में सर्किट हाउस या निजी होटल में ठहरेंगे।

राजेंद्र ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के निर्देश एवं प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति एवं उनके साथ आने वाले अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रहने, भोजन एवं अन्य इंतजाम कर दिए गए हैं।

राष्ट्रपति के दौरे के वर्तमान कार्यक्रम के मुताबिक बेंगलुरू एवं चामराजनगर जिले में बिलीगिरी तथा रंगना बेट्टा का दौरा करने के बाद वह सात अक्टूबर की शाम पांच बजकर 20 मिनट पर मैसुरू हवाई अड्डा से रवाना होंगे और शाम छह बजकर दस मिनट पर यहां के हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे।

अगले दिन नाश्ता करने के बाद वह सुबह पौने 11 बजे यहां के हवाई अड्डा आएंगे और विशेष हेलीकॉप्टर से 11 बजकर 40 मिनट पर श्रृंगेरी मंदिर पहुंचेंगे जहां वह पूजा अर्चना करेंगे।

वह अपराह्न सवा तीन बजे श्रृंगेरी से रवाना होंगे और शाम चार बजकर 10 मिनट पर शहर पहुंचेंगे जहां वह रात में विश्राम करेंगे। नौ अक्टूबर को वह नाश्ता करने के बाद पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट पर नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!