लाइव न्यूज़ :

पाक युद्धक पोत को डुबोने वाले भारतीय नौसेना के ‘किलर्स’ स्क्वाड्रन को ‘प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड’ सम्मान

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:05 IST

Open in App

मुंबई, पांच दिसंबर भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन, जिसने 1971 की लड़ाई में कराची बंदरगाह पर बमबारी की थी और पाकिस्तानी नौसेना के युद्धक पोत को डुबोया था, को उसकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को एक दुर्लभ सम्मान ‘प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड’ से सम्मानित करेंगे।

नौसेना के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ‘किलर्स’ नाम से प्रसिद्ध ‘मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन’ के गठन को इस साल 50 वर्ष हो गए और पिछले पांच दशकों में इसने समुद्र में आक्रमण की अपनी क्षमता को बनाए रखा है।

मुंबई में स्थित ‘मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन’ ने ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में हिस्सा लिया था और हाल ही में पुलवामा हमले के बाद सुरक्षा कड़ी किए जाने पर इसकी तैनाती पाकिस्तान के तटवर्ती इलाकों के बहद करीब की गई थी।

स्क्वाड्रन में तैनात एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस स्क्वाड्रन में शामिल जहाज/पोत बहुत तेजी से यात्रा करने की क्षमता रखते हैं और मिसाइल युक्त हैं। इनकी तैनाती भी (सामने मौजूद पक्ष/दुश्मन को) डराने का काम करती है।’’

भारतीय नौसेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, भारतीय नौसेना को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ से 27 मई, 1951 को सम्मानित किया था। ‘प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड’ भी ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ जैसा ही सम्मान है, बस यह आनुपातिक रूप से छोटे सैन्य समूह या टुकड़ी को दिया जाता है।

22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन का औपचारिक गठन अक्टूबर 1991 में मुंबई में हुआ और इसमें वीर क्लास (श्रेणी) के 10 और प्रबल क्लास (श्रेणी) के तीन मिसाइल बोट शामिल थे।

अधिकारी ने बताया, लेकिन ‘किलर्स’ की शुरुआत 1969 की है जब भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए पूर्ववर्ती यूएसएसआर से लिए गए ओएसए 1 क्लास मिसाइल बोटों को सेना में शामिल किया गया था।

उन्होंने बताया कि इन मिसाइल बोटों को बेहद भारी सामान ढोने में सक्षम व्यावसायिक जहाजों की मदद से भारत लाया गया और 1971 की शुरुआत में कोलकाता में इसे सेना में शामिल किया गया। पहले ही साल भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में इन्हें महत्वपूर्ण मिशन सौंपा गया और उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई।

नौसेना के सबसे युवा लड़ाकों ने 4-5 दिसंबर की दरमियानी रात पाकिस्तानी नौसेना पर भीषण हमला किया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों ‘निर्घात’, ‘निपट’ और ‘वीर’ ने अपने ‘स्टिक्स’ मिसाइल दागे और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों ‘खैबर’ तथा ‘मुहाफिज’ को डूबो दिया।

उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ कोड नाम वाले इस अभियान को आधुनिक नौसैनिक इतिहास का सबसे सफल अभियान माना जाता है जहां भारतीय सेना से कोई हताहत नहीं हुआ था।

भारतीय नौसेना ने 8-9 दिसंबर की दरमियानी रात एक और हमला किया जिसमें ‘आईएनएस विनाश’ ने दो अन्य युद्ध पोतों के साथ मिलकर छह ‘स्टिक्स’ मिसाइलें दागीं और पाकिस्तानी नौसैनिक बेड़े के टैंकर ‘डाका’ को डूबो दिया और कराची में कियामारी तेल भंडार को काफी नुकसान पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय सेना (पक्ष) को किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी। पोतों और नौसैनिकों की इसी बहादुरी के कारण स्क्वाड्रन को ‘किलर्स’ का नाम मिला और भारतीय नौसेना इसे चार दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाती है।’’

नौसेना ने कहा कि स्क्वाड्रन के सैनिकों को युद्ध सम्मान जैसे एक महावीर चक्र, सात वीर चक्र और आठ नौसेना मेडल मिले हैं।

गौरतलब है कि 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध को 2021 में 50 साल पूरे हुए हैं और देश इसे ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के रूप में मना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?