लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर, एम्स में मंगलवार को हो सकती है बाइपास सर्जरी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है और उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स ले जाया गया है, जहां मंगलवार को उनकी बाइपास सर्जरी की जा सकती है । राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘‘नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है एवं विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 27 मार्च की दोपहर को दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया। जांच करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें बाइपास सर्जरी कराने की सलाह दी, जो 30 मार्च को सुबह में होने की संभावना है । ’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था ।

अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है। उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है।’’

राष्ट्रपति भवन के ट्वीट में कहा गया है, ‘‘नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे