लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की मां हीराबा से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जैन मंदिर एवं संग्रहालय जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 14:30 IST

कोविंद शनिवार शाम यहां पहुंचेंगे और राज्य की राजधानी स्थित राज भवन में ठहरेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वह रविवार सुबह सबसे पहले गांधीनगर के निकट रायसेन गांव जाएंगे जहां वह मोदी की मां हीराबा से मुलाकात करेंगे, जो प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवह महावीर जैन आराधना केंद्र के आचार्य श्री पद्मसागरसूरीजी का आशीर्वाद लेने रायसेन के निकट कोबा गांव जाएंगे।शाह ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति लंबे समय से संग्रहालय देखने के इच्छुक थे। इसलिए हमने उन्हें 13 अक्टूबर को आमंत्रित किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार से शुरू होने वाले अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा से मुलाकात करेंगे और गांधीनगर के निकट प्रसिद्ध जैन मंदिर एवं संग्रहालय जाएंगे।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार कोविंद शनिवार शाम यहां पहुंचेंगे और राज्य की राजधानी स्थित राज भवन में ठहरेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वह रविवार सुबह सबसे पहले गांधीनगर के निकट रायसेन गांव जाएंगे जहां वह मोदी की मां हीराबा से मुलाकात करेंगे, जो प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह महावीर जैन आराधना केंद्र के आचार्य श्री पद्मसागरसूरीजी का आशीर्वाद लेने रायसेन के निकट कोबा गांव जाएंगे। महावीर जैन आराधना केंद्र के न्यासी श्रीपाल शाह ने कहा कि कोबा स्थित केंद्र के परिसर में जैन मंदिर, पुस्तकालय और एक संग्रहालय है जिसमें भारतीय एवं जैन विरासत से जुड़े कई लेखों का संग्रह है।

शाह ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति लंबे समय से संग्रहालय देखने के इच्छुक थे। इसलिए हमने उन्हें 13 अक्टूबर को आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति हमारे आचार्य श्री पद्मसागरसूरीजी का भी आशीर्वाद लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि संग्रहालय में पांडुलिपियों, प्राचीन मसौदों, लघु चित्रों, प्राचीन वस्तुओं और मूर्तियों समेत कई सामग्रियों का बड़ा संग्रह है।

शाह ने कहा, ‘‘हम हमारी विरासत को संरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं और कोविंद की यात्रा हमारे प्रयासों की सराहना करने के प्रतीक के रूप में देखी जा सकती है।’’ 

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां