लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए जिनमें से कुछ मरणोपरांत भी दिए गए । राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि इन पुरस्कारों में चार पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 61 पद्म श्री शामिल हैं । इसके अनुसार ये पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए दिये गये हैं ।

उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री । इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

बयान में कहा गया है कि पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) और हिंदुस्तानी शास्त्रीय तथा अर्द्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा शामिल हैं ।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों के लिए पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण प्रदान किया। यह पुरस्कार जेटली की पत्नी ने प्राप्त किया।

इसके अनुसार कोविंद ने सार्वजनिक मामलों के लिए पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण प्रदान किया और यह पुरस्कार स्वराज की बेटी ने ग्रहण किया।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, सामाजिक कार्य के लिए डॉ अनिल प्रकाश जोशी, सार्वजनिक मामलों के लिए डॉ एस सी जमीर और आध्यात्मिकता के लिए मुमताज अली को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किए।

उन्होंने संथाली भाषा की प्रसिद्ध साहित्यकार दमयंती बेशरा, टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री सरिता जोशी, संगीतकार अदनान सामी खान और अभिनेत्री तथा फिल्म निर्माता कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी और नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, महामारी विज्ञान और संचारी रोग विभाग के प्रमुख डॉ रमन गंगाखेडकर को भी पद्मश्री प्रदान किया।

बयान में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य गणमान्य लोग इस समारोह में उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया