राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मनाभ मंदिर में प्रार्थना की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:01 IST2021-12-23T22:01:27+5:302021-12-23T22:01:27+5:30

President Ram Nath Kovind offers prayers at Padmanabha Temple | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मनाभ मंदिर में प्रार्थना की

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मनाभ मंदिर में प्रार्थना की

तिरुवनंतपुरम, 23 दिसंबर केरल की चार दिन की यात्रा पर आये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार शाम को यहां प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर में प्रार्थना की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कोविंद पत्नी सविता कोविंद एवं बेटी स्वाति गोविंद के साथ पांच बजे मंदिर प्रांगण में पहुंचे। राष्ट्रपति और उनके परिवार का मंदिर के अधिकारियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। वह और उनके परिवार के सदस्य मंदिर परिसर में एक घंटे से अधिक समय तक रूके। यहां भगवान विष्णु ‘अनंत शयनम’ की मुद्रा में हैं।

राजभवन के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति को मंदिर के अधिकारियों ने भगवान को समर्पित रस्मी धनुष ‘ओनाविल्लू’ भेंट किया। मंदिर में राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन भी थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति कल सुबह दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

भगवान विष्णु को समर्पित प्रमुख मंदिरों में एक यह सदियों पुराना मंदिर कुछ समय पहले अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में आया था। इस संपत्ति में सोने के गहने, महंगे पत्थरों से निर्मित मूर्तियां, सोने के सिक्के आदि शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: President Ram Nath Kovind offers prayers at Padmanabha Temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे