लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2021 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर 2021 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति कोविंद और (देश की) प्रथम महिला सविता कोविंद ने पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई।

पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 31 जनवरी को मनाया जाता है और इसे ‘पोलियो रविवार’ के नाम से भी जाना जाता है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ देश को पोलियोमुक्त बनाए रखने के भारत सरकार के अभियान के तहत पांच साल के कम उम्र के करीब 17 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस देशव्यापी अभियान में करीब 24 लाख स्वंयसेवक, 1.5 लाख सुपरवाइजर और कई नागरिक संगठन, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और रोटरी आदि सहयोग करेंगे।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ स्वास्थ्यकर्मी दो करोड़ परिवारों तक जाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी टीके के सुरक्षाचक्र से वंचित न रह सके।’’

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ हम अपने बच्चों को अधिकाधिक बीमारियों से बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही यह अहम है कि कार्यक्रम के तहत सभी टीके हमारे देश के हर आखिरी बच्चे तक पहुंचें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग